फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

Amroha News: माशिसं की पुरानी कार्यकारिणी को दोबारा से मिली कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद का वार्षिक चुनाव मंडलीय अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह के नेतृत्व और केंद्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी मनोज रस्तोगी, जिला मंत्री संभल की देख रेख में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जनपद के संगठन की बागडोर दोबारा से पुरानी कार्यकारिणी को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, महामंत्री गुरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश सिंह को मिली। चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि सदन में लगभग 200 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने एक सुर में पुरानी कार्यकारिणी में पुन: विश्वास व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी मनोज रस्तोगी ने जिलाध्यक्ष, जिलामहामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष पद पर कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर पुन: पुराने जिलाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार शर्मा, जिला महामंत्री पद पर गुरनाम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पद पर नरेश सिंह और आय व्यय निरीक्षक पद पर डॉ जॉन रिजवी के निर्विरोध चुने जाने की विधिवत घोषणा की। मंडलीय अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने चारों पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक हितों के लिए काम करने के लिए पहले से और अधिक मेहनत से जुटें। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र कुमार शर्मा, पवन गिरी गोस्वामी, रोहताश शर्मा, मोहित सक्सेना, अनुज कुमार गुप्ता, दानिश हबीब खान, आसिम अब्बासी, हसनैन नवाज, बालक राम, नरेंद्र पाल सिंह, मनोज मिश्रा, संदीप कुमार, रुकने आलम, महिपाल सिंह, साहित्य प्रभाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed