फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marpeet in bitween two sides

शकरपुर में फिर चले लाठी-डंडे, विधायक महबूब अली के भतीजों समेत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
marpeet in bitween two sides
रजबपुर के शकरपुर गांव में लाठी-डंडों से लैस युवक। - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर (अमरोहा)। शकरपुर-रजबपुर रोड पर दो दिन से सुलग रही चिंगारी ने गुरुवार को आग लगा दी। दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में तीन लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने विधायक महबूब अली के दो भतीजों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर रोड पर मंजूर अहमद का परिवार रहता है। अमरोहा विधायक महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे का मकान है। यहां बुधवार को भी झगड़ हुआ था। दोनों तरफ से मुकदमेबाजी हुई थी लेकिन गुरुवार की सुबह फिर बवाल हो गया। आरोप के मुताबिक शकरपुर से सलमान नाम का युवक रजबपुर आया हैं। इस दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आए। इसके बाद शकरपुर से सलमान पक्ष के लोग बाइकों सवार हाथों में लाठी-डंडे लेकर मंजूर अहमद के घर में घुस गए और मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। विधायक महबूब अली के दो भतीजे भी सलमान पक्ष की तरफ से विवाद में कूद पड़े। किसी तरह पुरुष जान बचाकर भाग निकले जबकि महिलाएं और युवतियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जान बचाने की गुहार लगाकर शोर मचाया। दबंगों ने पथराव कर दिया। जिसमें वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए। यहां लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर लहराते रहे। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उपद्रव कर रहे लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। यहां राजनीतिक रोटी सेंक रहे एक नेता को पुलिस ने जमकर लताड़ लगाई। मारपीट और पथराव में घायल मंजूर अहमद समेत दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलमान पक्ष के भी दो लोग घायल हुए। पुलिस ने मंजूर अहमद की तहरीर पर सदर विधायक महबूब अली के भतीजे नवाजिश, अदनान के अलावा नाजिम, सलमान, बरसात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दहशत से रास्ता हुआ बंद, छात्राओं ने छिपकर बचाई जान
रजबपुर। थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर रोड पर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। जमकर पथराव किया। जो मिला उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से फैली दहशत से रास्ता बंद हो गया। पथराव से सड़क लाल हो गई। झगड़ा के दौरान छात्राएं स्कूल जा रहीं थीं। लेकिन मारपीट और पथराव के चलते उन्होंने आस-पास के घरों और जंगल में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी महबूब अली के भाई-भतीजों पर हुआ था मुुकदमा
रजबपुर। शकरपुर गांव में यह विवाद पिछले दो दिन से चल रहा है। बुधवार को भी सदर विधायक महबूब अली के भाई और भतीजों ने मंजूर अहमद के घर पर चढ़ाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।

मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मंजूर अहमद की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी नाजिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर रखी जा रही है। झगड़ा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - सतेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रजबपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed