फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Market shines on Dhanteras, business crosses 22 crores

धनतेरस पर चमका बाजार, कारोबार 22 करोड़ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras, business crosses 22 crores
अमरोहा में मंगलवार की रात रोशनी से जगमग सराफा बाजार। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। धनतेरस पर मंगलवार को जिलेभर के बाजारों में रौनक छाई रही। धनतेरस खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से देर रात तक सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों शोरूम खुले रहे। कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित दिखे। दिनभर बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर जनपद में करीब 22 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। घरों में सुख-शांति और समृद्धि के लिए लोगों ने मां लक्ष्मी-कुबेर और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी हुई। बाजार में धनतेरस पर खूब धन की वर्षा हुई। खरीदारों ने एक के बाद एक समान की जमकर खरीदारी की। बाजार में बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रानिक सामान की खूब ब्रिकी हुई। जबकि सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के लक्ष्मी, गणेश और कुबेर महाराज की जमकर खरीदारी की। इतना ही नहीं वाहन बाजार में भी खूब रौनक रही। पूरा बाजार लोगों से पटा हुआ है। बाजारों में जाम जैसा नजारा दिखा। बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। दुकानें दुल्हन की तरह सजी थी। ज्वेलरी दुकानदारों की तो धनतेरस पर लॉटरी लग गई। लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों, चांदी के बर्तन, पूजा के सेट, सिक्के तथा सोने के विभिन्न तरह के आभूषणों की खूब खरीदारी की गई। धनतेरस पर इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों की मानें तो इस बार दीपावली पर सभी मिलाकर करीब 22 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चाना करने का विधान है। इस मौके पर लोग मिट्टी से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों का ज्यादा महत्व देते हैं। मिट्टी की मूर्तियां भी 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बिकीं। जबकि दीपावली को लेकर लोगों ने मिट्टी के दिए की भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed