फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   market

आज से शहर के दोनों पटरी की दुकानें खुलेंगी, शुक्रवार-शनिवार बंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
market
अमरोहा। व्यापारिक संगठनों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार प्रशासन ने मान ली है। दायीं और बायीं पटरी की दुकानों के खुलने के तरीके में बदलाव कर दिया है। अब शहर की दुकानें दोनों पटरी की दुकानें खुलेंगी। ऐसे में 16 जुलाई से अब शहर की दुकानें सभी साइड की खुल सकेंगी। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के तरीके पर अमल करना होगा। उल्लंघन पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है। निर्धारित समय के बाद दुकानों का शटर डाउन करना है। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को लॉक डाउन रहेगा। साप्ताहिक बंदी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमितों के चलते शहर में खास सतर्कता बरती जा रही है। रोजाना कोरोना पॉजिटिव के मरीज सामने आ रहे हैं। इसके चलते शहर का कोट बाजार, शफातपोता से लेकर सराफा मार्केट में बंदी है। इन इलाकों में शहर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। प्रदेेश सरकार ने कुछ दिन पहले सप्ताह में दो दिन के लॉक डाउन का ऐलान किया है। इसके बाद व्यापारिक संगठनों ने दोनों पटरी की दुकान खोलने की मांग शुरू कर दी। उनका कहना है कि इससे एक पटरी के दुकानदार को महज दो दिन कारोबार का मौका मिलेगा क्योंकि शहर में पटरी व्यवस्था लागू है। साप्ताहिक बंदी और दो दिन के लॉक डाउन के चलते तीन दिन की बंदी रहनी है। इसकी वजह से चार दिन ही दुकानें खुलेंगी। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएम उमेश मिश्र के समक्ष मांगों को रखा है। आखिरकार डीएम उमेश मिश्र ने बुधवार को दुकानों के खोलने की व्यवस्था में बदलाव करने का निर्देश जारी किया। इसके तहत अब शहर की दुकानों में पटरी की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। व्यापारियों का तर्क है कि इससे भीड़ छंट जाएगी। पटरी व्यवस्था लागू होने से सर्वाधिक भीड़ रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट में विशेष निगरानी, दुकान खुलने पर कार्रवाई
अमरोहा। हॉट स्पॉट में प्रशासन की विशेष निगाह है। दुकानों के अवैध तरीके से खोलने की सूचना पर प्रशासन सतर्क है। अब विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी की जाएगी। जुर्माना के अलावा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के खोलने के लिए पटरी व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया है। अब शहर में दोनों पटरी की दुकानें खुलेंगी। दुकानदारों को सतर्कता बरतनी होगी। कोविड 19 के संक्रमण के बचाव के तरीके को अपनाना होगा। उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed