फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Many students of Sahu Jagdish Saran Study Center passed UGC-NET exam

Amroha News: साहू जगदीश सरन स्टडी सेंटर के कई छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा

Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many students of Sahu Jagdish Saran Study Center passed UGC-NET exam
अमरोहा। मंगलवार देर शाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा (जून 2023) के परिणाम की घोषणा की गई। इस दौरान साहू जगदीश सरन स्टडी सेंटर के अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सुनीता रानी और गौरव कुमार गौतम ने राष्ट्रीय स्तर की नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद अमरोहा का मान बढ़ाया है। इससे पहले राहत सुल्ताना और रूबी वर्मा ने यूजीसी-नेट (दिसम्बर 2022) परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जय ओम नगर निवासी गौरव कुमार गौतम समाजशास्त्र विषय से स्नातकोतर पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र है। इनके पिता प्रोफेसर रमेश चन्द्रा हाल ही में जेएस हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, से सेवानिवृत्त हुए हैं। गौरव कुमार गौतम भी अपने पिता की भांति शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। मोहल्ला दानिशमन्दान निवासिनी सुनीता रानी जेएस हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रही है। वर्तमान में सुनीता रानी चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय, मेरठ की शोध छात्रा हैं। ग्राम ढकिया खादर तहसील हसनपुर में रहने वाली तन्वी ने भी अर्थशास्त्र विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि साहू जगदीश सरन स्टडी सेंटर सभी छात्र/छात्राओं के लिए पूर्णतया निःशुल्क है। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानेश कुमार वर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. अनुराग कुमार पाण्डेय, नागेंद्र प्रसाद मौर्य, गीतांजली, सत्य प्रकाश परमार, उमेश कुमार, अमित कुमार भटनागर, डॉ. अपर्णा सेंगर, डॉ. नवनीत विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed