फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Many students of Amroha crossed Ukraine border

अमरोहा के कई छात्रों ने यूक्रेन सीमा को किया पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Many students of Amroha crossed Ukraine border
यूक्रेन में फंसे छात्र वहां से निकलने की जद्दोजहद में लगे हैं। जोया निवासी अंशिका, कटाई गांव निवासी अभय पंवार यूक्रेन सीमा पार कर रोमानिया पहुंच चुके हैं, जबकि नूरुल हसन अपनी दो बहनों के साथ यूक्रेन में पश्चिम दिशा के सुरक्षित शहर के लिए निकल गए हैं। यहां से वह हंगरी सीमा के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन

वहीं कीव यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसे नौगांवा निवासी मोहम्मद शारिक भी अपने दोस्तों के साथ स्टेशन पहुंचे और यहां से ट्रेन में सवार होकर सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हुए। यूक्रेन सीमा पार करने वाले अभय और अंशिका ने रोमानिया पहुंचकर राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बाकी साथियों के सुरक्षित आने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सोमवार को कीव शहर में कर्फ्यू हटते ही छात्र सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल पड़े हैं। जोया निवासी नुरुल हसन अपनी बहन कमर जहां और उमर जहां समेत दस छात्रों के साथ ट्रेन में सवार होकर पश्चिम क्षेत्र स्थित सुरक्षित शहर के लिए निकल गए है। यहां से वह हंगरी सीमा के लिए निकलेंगे। वहीं डिडौली के कटाई गांव निवासी अभय पवार ने बताया कि उन्होंने मुरादाबाद के रहने वाले दो साथियों के साथ यूक्रेन सीमा पार कर लिया है। रोमानिया में एंट्री करने के बाद यहां करीब तीन हजार से अधिक छात्रों की भीड़ जुटी हुई है। फिलहाल यहां से एयरपोर्ट जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, लेकिन रोमानिया में छात्रों को खाने-पीने और रहने के लिए अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह गाजियाबाद और नोएडा निवासी दो दोस्तों से साथ यूक्रेन सीमा पार कर रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचीं अंशिका को फ्लाइट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट के पास कैंप में रखा गया है। जहां करीब 80 से 100 छात्र हैं। रविवार से फ्लाइट नहीं मिल सकी है। सोमवार शाम तक फ्लाइट मिल सकती है, लेकिन यहां छात्रों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। खाने-पीने की मुकम्मल व्यवस्था है। उठने बैठने के लिए भी अच्छी तैयारी गई है। किसी तरह यूक्रेन में फंसे अन्य साथी छात्र सुरक्षित आ जाएं।

वहीं अमरोहा नगर के रहने वाले शाह आलम हंगरी सीमा से दो किलोमीटर पहले वीन्नित्स्या यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में रुके हुए हैं। उनके पिता डॉ. जमशेद कमाल ने बताया कि सोमवार को वहां नेटवर्क की दिक्कत हो रही है। इस कारण बात नहीं हो पा रही है। फिलहाल वह हंगरी सीमा के पास हॉस्टल में रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed