फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: DM arrived to inspect CHC, many health workers including MO found absent, salary stopped

Amroha: डीएम निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएचसी, एमओ समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित, रोक दिया वेतन

Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Updated Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
सार

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभारी से कई चीजों के बारे में जाना। जब कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तो वह हैरान रह गए। अनुपस्थित रहने पर उन्होंने सभी को वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
Amroha: DM arrived to inspect CHC, many health workers including MO found absent, salary stopped
सीएचसी का दौरा करते जिलाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिलाधिकारी के निरीक्षण में चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, स्टाफ नर्स व तीन सीएचओ अनुपस्थित मिले। सभी को एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी से पूछा कि कितने डॉक्टर उपस्थित और अनुपस्थित हैं।

विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष कितने आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 60 वर्ष के ऊपर के कितने व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। वीडियो कॉल के माध्यम से सीएचओ की लोकेशन चेक की गई। वीडियो कॉल के माध्यम से जानकारी लेने पर सीएचओ अब्दुल गफ्फार को कई बार फोन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सीएचओ मोहम्मद नाजिम, गुलसफा, शगुन चौधरी, सोनू, राखी सिंह के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एमओ फार्मासिस्ट, वार्डबॉय भी अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ के निरीक्षण में मिली खामियां, सचिव निलंबित

डीपीआरओ के निरीक्षण में कई ग्राम पंचायतों में खामियां सामने आई हैं। वहीं, गंगेश्वरी ब्लाॅक के ढबारसी एवं फत्तेपुर अधेक गांव में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने हसनपुर की ग्राम पंचायतों भीमा टीकरी, अलीपुर खादर, दयावाली खालसा व सतेड़ा एहतमाली का औचक निरीक्षण किया।


भीमा टीकरी में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया जिसमें गुणवत्ता सन्तोषजनक नहीं पाई गई। कार्य भी बंद मिला। सचिव को गुणवत्ता सुधारने व कार्यों को पूरा करवाने व पंचायत घर को संचालित करवाने के निर्देश दिए गए। अलीपुर खादर में पंचायत भवन में सामान भरा पाया गया। गत दिनों ढबारसी व फतेहपुर अधेक गांव के निरीक्षण के दौरान विकास व निर्माण कार्यों में कमियां मिली थी।


ग्राम पंचायत सचिव सत्यम बंसल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। वहीं, उन्होंने बृहस्पतिवार को विकसित भारत यात्रा के दौरान अनपुस्थित रहने पर सचिव अवध बिहारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed