फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mansoon

फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
mansoon
अमरोहा। उमड़-घुमड़ के आए बदरा शनिवार की सुबह फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे। अमरोहा में तो बूंदाबांदी रही। जबकि कैलसा और नौगांवा सादात क्षेत्र तेज बारिश हुई। बारिश होने के किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब बीस मिनट हुई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। बादल छाए हुए है। हालांकि बारिश होने के बाद उमस बढ़ने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत बनकर गिरी है। हालांकि यह कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी तक सीमित रही है। जहां बूंदाबांदी हुई वहां के किसानों को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात छाए बादलों से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलीं। बादल रातभर बरसने को बेताब दिखे। शनिवार की तड़के में बदरा झमाझम बरसे। बरसात होने से किसानों के चेहरे पर खिल उठे। हालांकि बारिश मात्र बीस से तीस मिनट पड़ी। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते दिखे। जिससे उमस बढ़ गई। दिन का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा। इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं किसान भी खुश हो गए। धान की फसलों को नमी के लिए सिंचाई की जरूरत थी। बरसात से खेतों में नमी भी आ गई है। इस बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह समय मानसूनी मौसम का है, इसलिए कभी भी बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed