फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mandi Dhanora's Inspector first in excellent work in September

Amroha News: सितंबर में उत्कृष्ट कार्यों में मंडी धनौरा के इंस्पेक्टर प्रथम

Fri, 10 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mandi Dhanora's Inspector first in excellent work in September
अमरोहा। ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के तहत सितंबर में उत्कृष्ट कार्य करने में मंडी धनौरा इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार सबसे ज्यादा 2370 अंक हासिल कर कॉप ऑफ द मंथ चुने गए। दरोगाओं की रैंकिंग में नौगांवा सादात सर्किल से कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष बालियान 892, धनौरा सर्किल से शेरपुर चौकी प्रभारी नवीन भाटी 924 और हसनपुर से कस्बा चौकी प्रभारी राम प्रकाश ने 316 अंक हासिल कर पहले नंबर पर रहे है। एसपी अमित कुमार आनंद ने इन सभी को कॉप ऑफ द मंथ की उपाधि से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना प्रभारियों की रैंकिंग में 2244 अंक से थानाध्यक्ष रजबपुर कोमल तोमर दूसरे, 2176 अंक से प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर तीसरे, 1062 अंक से थानाध्यक्ष आदमपुर कुमरेश त्यागी चौथे रहे हैं। 930 अंक पाकर डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा थानाध्यक्ष बछरायूं छठवें, थानाध्यक्ष सैदनगली विकास कुमार सातवें, प्रभारी निरीक्षक हसनपुर प्रेमपाल सिंह आठवें, प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार नौवें, प्रभारी निरीक्षक नौगांवा सुनील कुमार दसवें, प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा देहात प्रमोद कुमार 11वें, थानाध्यक्ष रहरा 12वें, थानाध्यक्ष महिला थाना मीनाक्षी गुप्ता 13वें, थानाध्यक्ष महिला थाना गजरौला प्रिया रानी 14वें व प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जितेंद्र बालियान ने 15वें नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;

एक माह में 16 पर गुंडा एक्ट, 281 वारंटी हुए गिरफ्तार

अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सितंबर में अमरोहा पुलिस स्तर पर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी की गई है। इसमें 16 अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 281 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आठ रिकवरी वारंट, 41 माल बरामदगी, माल मुकदमाती में 85 वाहनों की नीलामी, 36 नए सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन, 24 परिवारों में कराया गया समझौता शामिल है। 59 अभियोग में 110 अभियुक्तों को सजा कराई गई जिनमें 3.03 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पांच अभियोग में नौ अभियुक्तों को आजीवन कारावास, दो अभियोग में दो अभियुक्तों को 25 साल की सजा तथा अन्य दो अभियोग में दो अभियुक्तों को दस साल जेल की सजा हुई है। वहीं, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चले अभियान में एमवी एक्ट में 6426 वाहनों का चालान किया गया। 31 वाहन सीज किए गए और 146 डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed