Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mandi Dhanaura: Two sides clashed over a feud.

मंडी धनौरा : रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mandi Dhanaura: Two sides clashed over a feud.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव बेरखेड़ा में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से एक-दूसरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें 11 लोग नामजद है। मामला अलग-अलग जाति से होने से पुलिस सतर्क है। पुलिस ने 10 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया है।
विज्ञापन

बेरखेड़ा गांव में महीपाल व भूपेंद्र के बीच रंजिश चल रही है। मंगलवार शाम दोनों पक्षों में रंजिश में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ रात को ही गांव पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष से लवी, भूपेंद्र, याशु, वासू, सतेंद्र, राजू व सुमित जबकि दूसरी ओर से जितेंद्र, प्रशांत, गौरव के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालक भाइयों समेत चार से मारपीट, केस

गजरौला। गांव लिसड़ी बुजुर्ग निवासी शाकिर खां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नर्सरी स्वामी है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उनके तीन बेटे और गांव का ही युवक डीसीएम में खजूर के पौधे लाद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर का युवक आया। उसने पहले अपनी डीसीएम में पौधे लादने को कहा। इस बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसने फोन कर गांव से 15-20 युवकों को बुला लिया। युवकों ने आते ही उनके तीन बेटों अदनान खां, शाह आलम खां, जावेद खां और पड़ोसी औरंगजेब के साथ लाठी डंडे से मारपीट की।

हाथों में पहन रखे पंच से भी हमला कर दिया जिससे चारों घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर अदनान व औरंगजेब की हालत नाजुक देख रेफर कर दिए। शाकिर खां की तहरीर पर पुलिस ने शमशाद खां, शादाब खां, सरदार खां, शब्बू खां, आदिल खां और जैनुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article