फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man who put fake number on bike stolen from Delhi arrested

Amroha News: दिल्ली से चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर डालने वाला गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man who put fake number on bike stolen from Delhi arrested
रजबपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली से चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर डालकर चलने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कुमार अनुपम सिंह के निर्देश पर सोमवार को रजबपुर थाने में तैनात दरोगा राकेश कुमार व विपिन कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और अवी मलिक शकरपुर अंडरपास की तरफ सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना पर गजरौला के मोहल्ला आजाद नगर के रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई लेकिन वह वर्ष 2009 में दिल्ली के शाहदरा स्थित ज्योति कॉलोनी से चोरी हुई बाइक पर गजरौला के पपसरा खादर निवासी शराफत की बाइक का नंबर डालकर चल रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान शाहरुख ने दिल्ली से बाइक चोरी करना कबूल कर लिया। उसने ये भी बताया कि फर्जी नंबर डालकर वह बाइक को अच्छे दामों में बेचने की फिराक में था। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शाहरुख के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed