फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man murdered in Amroha and his body was thrown rope was found tied around his neck

UP: गले में बंधी मिली रस्सी... युवक का कत्ल कर बाजरे के खेत में डाली लाश; खेत में काम रहे किसानों ने देखा शव

Mon, 11 Aug 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 01:30 PM IST
सार

अमरोहा में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। उसके गले में रस्सी बंधी मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। 

विज्ञापन
man murdered in Amroha and his body was thrown rope was found tied around his neck
हसनपुर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव भूत खदेड़ी में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। सुबह के समय खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। 

शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed