{"_id":"5a5a66cf4f1c1b41028b4ac2","slug":"man-died-in-road-accident-at-meeraut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मेरठ में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मेरठ में मौत
ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा।
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जयसिंह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर-रहरा रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में घायल बाइक सवार युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जय सिंह पुत्र मलखान अपने दोस्त ओम प्रकाश पुत्र बलराम के साथ शुक्रवार की रात बाइक से हसनपुर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान काफी कोहरा भी था। जैसे ही वह हसनपुर-रहरा मार्ग स्थित कालका वाली डगरौली के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज गति ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक दोनों को तड़पता छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जय सिंह की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था। जहां मेरठ के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मेरठ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों के मुतबिक मृतक की पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है।