{"_id":"5a5a65714f1c1bab3f8b4a3a","slug":"makar-sankranti-piligrims-will-dip-at-brijghat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्राति : आज स्नान को ब्रजघाट गंगा में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्राति : आज स्नान को ब्रजघाट गंगा में उमड़ेंगे श्रद्धालु
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
ganga snan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति आज धूमधाम से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगा में स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए हजारों श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान को उमड़ेंगे। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है।
हालांकि जाम से निजात के लिए पुलिस ने हाईवे पर बने कटों को शनिवार शाम को ही बंद करा दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रहेगी। मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। जिस समय में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं, उस अवधि को संक्रांति कहा जाता है। इस दिन प्रात:काल गंगा नदी में स्नान आदि से निवृत होकर चौकी पर शुद्ध वस्त्र बिछाकर अक्षतों से अष्टदल कमल बनाना शुभ माना जाता है।
ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए शनिवार मध्यरात्रि से ही दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भोर के चार बजे तक गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाएगा। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लग जाने से यहां जाम लगने की आशंका रहेगी। हालांकि जाम से निजात के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को ही हाईवे पर बने कटों को बंद करा दिया। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।