फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   main accused of Tabish murder case in Amroha threatened to kill five people

तुम्हारा अंजाम ठीक नहीं होगा: जेल में बंद कैदी के नाम से दी गई धमकी से दहशत में ग्रामीण, कहा- सबको मार दूंगा

Thu, 29 Sep 2022 06:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

आरोप है कि हत्यारोपी समीर ने गांव के ही युवक के जरिये से छह सितंबर को धमकी भरा पत्र भेजा है। जिसमें उसने पूर्व प्रधान जावेद, मौजूदा प्रधान निजामु समेत गांव के रहने वाले फुरकान, इरशाद और रिफाकत को जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
main accused of Tabish murder case in Amroha threatened to kill five people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में ताबिश हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर पर गांव के पूर्व और मौजूदा प्रधान समेत पांच लोगों ने जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। उसने गांव के ही रहने वाले व्यक्ति के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजा है। इस संबंध में पूर्व प्रधान ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


ये घटना 17 फरवरी 2021 को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में हुई थी। यहां किराना की दुकान चलाने वाले व्यापारी महताब के पांच साल के बेटे ताबिश को 16 फरवरी 2021 की शाम उस वक्त अगवा कर लिया था, जब वह खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। रात करीब आठ बजे महताब के दरवाजे पर एक चिट्ठी मिली, जिसमें बच्चे के अपहरण की जानकारी देते हुए 30 लाख फिरौती मांगी गई थी।

विज्ञापन

उसमें 20 लाख कैश के साथ 10 लाख रुपये का सोना पहुंचाने का विकल्प भी दिया था। इसके बाद 17 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे बच्चे का शव महताब के घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित मस्जिद की छत पर बने गुंबद के भीतर मिला था। बच्चे के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे, मुंह पर टेप चिपका हुआ था। इस दौरान करीब 10 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।

इस मामले में पुलिस ने जींस-जैकेट का कारखाना चलाने वाले समीर और उसके दोस्त अराफात को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से आरोपी जेल में बंद हैं। आरोप है कि हत्यारोपी समीर ने गांव के ही युवक के जरिये से छह सितंबर को धमकी भरा पत्र भेजा है। जिसमें उसने पूर्व प्रधान जावेद, मौजूदा प्रधान निजामु समेत गांव के रहने वाले फुरकान, इरशाद और रिफाकत को जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। पत्र कहा है कि उनकी वजह से वह जेल गया है, उसका जीवन बर्बाद हो गया। अब तुम्हारा अंजाम ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान जावेद ने मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। उनसे लिखित शिकायत मांगी गई थी, लेकिन वह देने को तैयार नहीं हैं। आरोपी जेल में बंद हैं। तहरीर मिलने पर रिपार्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संत कुमार, इंस्पेक्टर नौगांवा सादात

धमकी भरा पत्र मिलाने के बाद मुझे और अन्य लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में थाना पुलिस से मौखिक शिकायत दर्ज करा दी गई है। -जावेद अली, पूर्व प्रधान बीलना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed