फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Main accused of converting Hindu woman sent to jail

Amroha News: प्रयागराज की हिंदू महिला का धर्मांतरण कराने का मुख्य आरोपी भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Main accused of converting Hindu woman sent to jail
सैदनगली (अमरोहा)। धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी करने और उसका धर्मांतरण कराने के मामले में मुख्य आरोपी मुनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सैदनगली के ढक्का गांव निवासी निवासी मुनीश 10 वर्ष पूर्व प्रयागराज में काम करता था। पास में ही रहने वाली हिंदू युवती से उसकी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान खुद का धर्म छिपाकर और नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव में ले आया था। कई माह तक आरोपी ने उसे बंधक बनाए रखा था। इसके बाद जबरन युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया था। तीन बच्चे भी पैदा हुए। निकाह के 10 साल बाद आरोपी ने उसे तलाक देकर दूसरी जगह निकाह कर लिया है। महिला की तहरीर पर पति मुनीश, जेठ अनीश निवासी गांव ढक्का थाना सैदनगली और बहनोई जाहिद निवासी अब्दुल्ला कालोनी थाना हसनपुर के खिलाफ हिंदू युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि मुख्य आरोपी मुनीश को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article