फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahapanchayat today, thousands of farmers expected to gather, administration alert

महापंचायत आज, प्रशासन अलर्ट, जुटेंगे हजारों किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat today, thousands of farmers expected to gather, administration alert
अमरोहा। जोया रोड स्थित जोई के मैदान में आज भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत होगी। हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे। महापंचायत में मंडल भर के हजारों किसान शामिल होंगे। भाकियू नेताओं ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत जोया रोड स्थित जोई के मैदान में प्रस्तावित थी। लेकिन बारिश होने के कारण पंचायत को स्थगित कर दिया गया था। इसलिए यह पंचायत आज होगी। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया। इसके अलावा तहसील और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों ने महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उधर, किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी पूनम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसपी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

किसानों के लिए 100 से अधिक भंडारे होंगे
मंडी धनौरा। बीती 17 अक्तूबर को तेज हवाओं व बारिश की वजह से स्थगित की गई महापंचायत की सफलता के लिए भाकियू नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। भाकियू नेता व महापंचायत के संयोजक दानवीर सिंह ने दावा किया है कि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो महापंचायत में डेढ़ लाख से अधिक किसान भाग लेंगे। उन्होंने दावा किया कि अमरोहा की सरजमीं पर आज तक ऐसी सभा नहीं हुई होगी। पंचायत में आने वाले किसानों के लिए 100 से अधिक भंडारों की व्यवस्था की गई है। किसानों को व्यवस्थित तरीके से बिठाने के लिए 500 वालंटियर्स भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के संयोजक भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने दावा किया कि महापंचायत में डेढ़ लाख से अधिक किसानों के आने की संभावना है। महापंचायत को लेकर किसानों में बेहद उत्साह है। मुख्यमंत्री की सभा से 10 गुने लोग महापंचायत में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों के लिए पांडाल की व्यवस्था नहीं की गई है। मंच पर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को ही स्थान मिलेगा। व्यवस्था संभालने के लिए 500 वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच पर किसी भी राजनैतिक व्यक्ति को जगह नहीं दी जाएगी। मुख्य वक्ता राकेश टिकैत दोपहर 12 बजे मंच पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए महापंचायत में भाग लेकर सरकार को स्पष्ट संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed