{"_id":"616b290139b1180c3a381e1f","slug":"mahapanchayat-today-rakesh-tikait-will-fill-up-among-thousands-of-farmers-jpnagar-news-mbd406394438","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत आज, हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत आज, हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत भरेंगे हुंकार
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित जोई के मैदान में रविवार को भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत होगी। हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे। महापंचायत में मंडल भर के एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। भाकियू नेताओं ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैट गुट की किसान महापंचायत जोया रोड स्थित जोई के मैदान में रविवार को होगी। इसके लिए मैदान में 150 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा पंडाल तैयार किया गया है। शनिवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया। जबकि तहसील और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों ने महापंचायत में पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष के मुताबिक महापंचायत में मुरादाबाद मंडल के एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों से करीब एक लाख किसान पहुंचेंगे। दोपहर करीब बारह बजे किसान नेता राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन मैदान में पहुंचेंगे। उधर, किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी पूनम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस इलावा एक कपंनी पीएसपी तैनात रहेगी।
जोया रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री
अमरोहा। एसपी पूनम ने बताया कि जोई के मैदान में किसान महापंचायत के चलते जोया रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बिजनौर की तरफ से आने वाले वाहनों को अतरासी रोड और कैसला बाईपास से निकाला जाएगा। जबकि जोया की तरफ से अमरोहा में आने वाले वाहनों को अतरासी होकर शहर में घुसने दिया जाएगा।