{"_id":"617c62f5272adf455f63e3d5","slug":"mahapanchayat-in-amroha-today-thousands-of-farmers-expected-to-gather","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : महापंचायत आज, हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद, टिकैत रहेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : महापंचायत आज, हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद, टिकैत रहेंगे शामिल
Sat, 30 Oct 2021 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:39 AM IST
सार
किसान पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे राकेश टिकैत। टिकैत गुट के नेताओं ने लिया महापंचायत स्थल का जायजा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोया रोड स्थित जोई के मैदान में शनिवार को भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत होगी। हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे। महापंचायत में मंडल भर के हजारों किसान शामिल होंगे। भाकियू नेताओं ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत जोया रोड स्थित जोई के मैदान में प्रस्तावित थी। लेकिन बारिश होने के कारण पंचायत को स्थगित कर दिया गया था। इसलिए यह पंचायत आज होगी। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा तहसील और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों ने महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उधर, किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी पूनम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसपी तैनात रहेगी।
विज्ञापन