फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maha Kumbh special bus will reach the village if there are 40 devotees

Amroha News: 40 श्रद्धालु होने पर गांव पहुंचेगी महाकुंभ स्पेशल बस

Sat, 28 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh special bus will reach the village if there are 40 devotees
अमरोहा। अगले माह से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लेकर जाने के लिए परिवहन निगम 24 घंटे बसों का संचालन करेगा। इसके लिए अमरोहा डिपो से 50 बसों का संचालन होगा। वहीं, किसी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालु कुंभ में जाना चाहेंगे तो उनको लेने गांव में ही रोडवेज की बस पहुंचेगी। इससे श्रद्धालुओं को बस अड्डे तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। परिवहन निगम इसकी तैयारी में जुटा हैं।
विज्ञापन

24 जनवरी से सात फरवरी तक अमरोहा डिपो की 50 बसें प्रयागराज कुंभ मेले के लिए चलेगी। डिपो में 67 निगम और 18 बसें अनुबंधित हैं। इसमें से करीब 65 बसों को ही संचालन हो पाता है। बसों को महाकुंभ भेजने के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो में भी तैयारी तेज कर दी है। बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी बसें केसरिया रंग की होगी और उन पर कुंभ का लोगो भी लगाया जाएगा। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि इसके तहत किसी गांव में 40 या उससे अधिक श्रद्धालु एक साथ महाकुंभ में जाना चाहते हैं, तो रोडवेज बस गांव पहुंचेगी और यात्रियों को लेकर प्रयागराज जाएगी। इससे श्रद्धालुओं का समय बचेगा और रोडवेज बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कुंभ स्नान में श्रद्धालुओं दिक्कत न हो। इसके लिए उनकी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article