फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Magh Festival concludes with a procession

Amroha News: शोभायात्रा के साथ हुआ माघ महोत्सव का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Magh Festival concludes with a procession
कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद खड़े रामायण संकीर्तन मंडल के पदा​धिकारी व अन्य। स्रोत संगठन
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल रजिस्टर्ड की ओर से आयोजित माघ महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार स्थित खत्री धर्मशाला में संकीर्तन मंडल का का माघ महोत्सव समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर राम स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि महेश सिंह ठेकेदार ने प्रभातफेरी में शामिल रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महामंत्री अतुल पंडित ने बताया कि एक माह से शहर में प्रभातफेरी निकाली जा रही थी और बाबा गंगानाथ मंदिर में सुबह शाम रामायण अखंड पाठ चल रहा था। शनिवार को श्रीराम की भव्य नगर शोभायात्रा के साथ समापन किया गया। अध्यक्ष चैनसुख गोले ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान संदीप रस्तोगी, प्रतुल शर्मा, कमल किशोर, अमित रस्तौगी, प्रदीप भटनागर, आलोक शर्मा, राधा रमन टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed