{"_id":"658f17e738c8fa914b0e7f39","slug":"made-video-of-btech-student-and-asked-for-rs-15-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-11258-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीटेक की छात्रा का वीडियो बनाकर मांगे 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीटेक की छात्रा का वीडियो बनाकर मांगे 15 लाख
Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। बीटेक की छात्रा का एक एप के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मामला नगर के एक मोहल्ले का है। बताते हैं कि एक युवक ने अपने रिश्ते के फुफेरे भाई की 18 वर्षीय बेटी की अश्लील वीडियो बना ली है। बताते हैं यह वीडियो एक मोबाइल एप के माध्यम से बनाई गई है। दोनों के घर पास में ही हैं। वीडियो तैयार करने के बाद लड़की के पिता यानि अपने ही फुफुरे भाई से 15 लाख रुपये की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि पंद्रह लाख नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। युवती बीटेक की छात्रा है। पहले तो आरोपी को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।