{"_id":"601312a88ebc3e340453b266","slug":"madarsa-board-exam-form-jpnagar-news-mbd3776615170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक मदरसा परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा का मौका, फॉर्म भरें 1,434 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक मदरसा परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा का मौका, फॉर्म भरें 1,434 00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के विभिन्न कक्षाओं के सालाना परीक्षा फॉर्म भरने में तेजी नहीं आ सकी है। महज तीन दिन और हैं, लेकिन अब तक महज 1,434 फॉर्म भरे गए हैं। सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) के लिए सर्वाधिक 666 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। कोषागार में 30 जनवरी तक परीक्षा शुल्क जमा करना है। इसके अलावा प्रधानाचार्यों को पोर्टल पर 31 जनवरी तक फॉर्म भरने का मौका है।
सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की सालाना परीक्षा के लिए 12 जनवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। अब 17 दिन बीत गए हैं। अंतिम दिन भी बिल्कुल करीब है, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रगति में सुधार नहीं आ सका है। खास बात यह है कि कुल 23 मदरसों ने ही परीक्षा फॉर्म भरा है। मदरसा संचालकों को परीक्षा फॉर्म को पोर्टल पर चार फरवरी तक लॉक करनी है। एक मदरसा की ओर से सेकेंडरी अरबी और फारसी के एक भी फॉर्म नहीं भरे गए हैं। वहीं संस्थागत स्तर के छात्र और छात्राओं के परीक्षा शुल्क में अंतर है, जिसमें सेकेंडरी में 60 रुपये, सीनियर सेकेंडरी में 100 रुपये, कामिल में 130 रुपये और फाजिल में 160 रुपये का अंतर है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 110 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 130 रुपये, कामिल के लिए 160 रुपये और फाजिल के लिए 190 रुपये का शुल्क है। वहीं व्यक्तिगत स्तर के छात्र-छात्राओं के शुल्क में 110, 120, 210 रुपये और 230 रुपये तक का अंतर है। व्यक्तिगत स्तर की छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 180 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 210 रुपये, कामिल के लिए 290 रुपये और फाजिल की परीक्षा शुल्क के लिए 300 रुपये शुल्क तय है।