फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ma ke samne hi ghont diya beti ka gala, shav jalaya

मां के सामने ही घोंट दिया मासूम बेटी का गला, शव जलाया

Thu, 27 Apr 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 27 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
ma ke samne hi ghont diya beti ka gala, shav jalaya
डिडौली के गांव जोई में बच्ची की हत्या के बाद बोरी से शव निकालते हुए। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
थाने से गायब चल रहे चौकीदार ने मां के सामने ही अपने सात वर्षीय बेटी का गला घोंटकर कर हत्या कर दी। शव को घर में ही गड्ढे में दबा दिया। मुंह खोलने पर पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी। दो दिन बाद किसी तरह पत्नी घर से भाग निकली और मायके पहुंची।
विज्ञापन


चचेरे भाई को साथ लेकर डिडौली कोतवाली पुलिस के सामने घटनाक्रम बयां किया। इससे पहले पुलिस गांव पहुंचती चौकीदार ने शव को जलाकर अवशेष रजाई में लपेट कर बोरी में बंद कर दिया। गांव पहुंची पुलिस ने जला शव बरामद कर लिया। एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।       
विज्ञापन



डिडौली कोतवाली के जोई गांव निवासी जमेशद चौकीदार है। शराब का आदी होने के कारण काफी समय से वो थाने से गायब है। सोमवार की शाम उसने खूब शराब पी और किसी बात से नाराज होकर पत्नी के सामने ही अपनी सात वर्षीय बेटी नेहा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही गड्ढा खोद कर दबा दिया। पत्नी रूबी को घर में कैद कर दिया, जिससे वह बाहर लोगों से न कह सके। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। वो किसी तरह घर से बाहर निकली और बुधवार को मायके तोफापुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से चचेरे भाई कासिम को साथ लेकर डिडौली कोतवाली पहुंची। पुलिस के सामने दर्दनाक कहानी बयां की। इस पर आनन फानन में हरकत में आई कोतवाली पुलिस जोई में पहुंची। यहां पता चला कि आरोपी ने सुबह शव को जलाने की कोशिश की। अवशेष को रजाई में लपेट कर एक बोरी में बंद कर दिया था। शव से बदबू उठ रही थी।


पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा व अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह जोई पहुंचे। मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed