फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LV Shastri Cricket Club also reached the final four

Amroha News: एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब भी अंंतिम चार में पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
LV Shastri Cricket Club also reached the final four
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। जिसे एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने 37 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहला सेमीफाइनल शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर भूरे खान एंड आरिफ फारूक मेमोरियल चतुर्थ सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले खेलते हुए एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जिसमें स्नेल पटेल ने 75, सुमित ने 36 रनों का योगदान दिया। रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की तरफ से फरीद ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर्स में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें रवि ब्रदर्स क्लब की तरफ से फरीद ने 39, शिवम ने 23 रनों का योगदान दिया। एलवी शास्त्री क्लब की तरफ से दिपेन्द्र और डी एस ने 3-3 विकेट लिए। यह मैच एल वी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने 37 रनो से जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी करने करने के लिए स्नेल पटेल को वसीम अहमद एडवोकेट और शाहबुद्दीन मंसूरी ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी अंपायर रहे जबकि स्कोरिंग सेंटी गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता ने की। कमेंटरी रजन अली और राशिद अब्बासी ने की। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली और एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस दौरान रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, राहुल गुप्ता, शेरू परवेज, मुराद आरिफ, चेतन सोनी, अजीम अहमद, मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed