फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LV Shastri Club in final

Amroha News: गोल्डन हॉक क्लब को हराकर एलवी शास्त्री क्लब फाइनल में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
LV Shastri Club in final
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। जिसे एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

मास्टर भूरे खान एंड आरिफ फारूक मेमोरियल चतुर्थ सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर्स में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जिसमे मयंक ने 50, प्रवीण ने 27 रनों का योगदान दिया। एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से विकास और सुमित ने 2- 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछे करने एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.1 ओवर्स में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एलवी शास्त्री क्लब की तरफ से स्नेल पटेल ने 82 और कौशल सुमन ने 58 रनों का योगदान दिया। गोल्डन हॉक क्लब की तरफ से रोबिन ने 1 विकेट लिया। यह मैच एलवी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए स्नेल पटेल को इसरार अहमद एडवोकेट और मास्टर आफताब आलम ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी अंपायर रहे जबकि स्कॉरिंग सेंटी गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता ने की। कमेंटरी रजन अली और राशिद अब्बासी ने की। टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच आज यानी रविवार को सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली और मेरठ क्रिकेट क्लब मेरठ के बीच खेला जाएगा। इस दौरान रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, रोहित चंदेल, शहजाद परवेज, चेतन सोनी, अजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed