फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Love Jihad in Amroha: Teenager trapped in love.. then got her changed her religion and got married

अमरोहा में लव जिहाद: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया.. फिर धर्म बदलवा किया निकाह, कचहरी पहुंचा तो मच गया हंगामा

Sun, 28 Jan 2024 05:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

अमरोहा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अमरोहा का रहने वाला युवक संभल से दूसरी समुदाय की युवती को अपने साथ ले आया। आरोप है कि उसने उसका धर्म बदलकर उससेन निकाह भी कर लिया। जब वह युवती को कचहरी लेकर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Love Jihad in Amroha: Teenager trapped in love.. then got her changed her religion and got married
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल की रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी का नाम शबनम रखवा आरोपी ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली थी। किशोरी का धर्म परिवर्तन भी किया गया। इतना ही नहीं किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति के द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया। वहीं नारी उत्थान केंद्र की सदस्य की तहरीर पर आरोपी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कलां का रहने वाला चांद शनिवार को संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला-फुसलाकर अमरोहा कचहरी ले आया। यहां एक वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में था।
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो जिला संयोजक कुशल चौधरी, सह संयोजक वीरेंद्र कुमार और अभिषेक तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। इसके बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया।

इस मामले में नारी उत्थान केंद्र की सदस्य उषा शर्मा की तहरीर पर आरोपी चांद और उसके अन्य साथी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


आरोप है कि आरोपी चांद ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम शबनम रखकर उससे शादी भी कर ली थी। फिलहाल किशोरी को सेफ हाउस में रखा गया है। उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed