{"_id":"663959f583ef4ecf7503f315","slug":"love-couple-caught-in-raid-guest-house-sealed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118215-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छापा मार कर प्रेमी युगल को पकड़ा, गेस्ट हाउस सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छापा मार कर प्रेमी युगल को पकड़ा, गेस्ट हाउस सील
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी धनौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद टीम ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। वहीं पकड़े गए प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा के ग्रामीणों ने एडीएम सुरेंद्र सिंह को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव के अड्डे के पास अमरोहा-धनौरा रोड पर ओम नाम से गेस्ट हाउस है। जहां पर अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। पास में कई शिक्षण संस्थान है। छात्र-छात्राओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। रविवार रात भी वहां पर कई प्रेमी युगल मौजूद थे। जबकि युवकों की भीड़ लगी हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेकर एडीएएम सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम नौगांवा सादात ब्रजपाल सिंह को कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद एसडीएम व तहसीलदार लकी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मार दिया। वहां टीम को एक प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिला। वह बिजनौर का रहने वाला था। पुलिस उसे थाने ले गई। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी। देर रात अधिकारियों ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। कहीं भी अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सराय एक्ट के तहत कराना होगा पंजीयन
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में संचालित होने वाली होटल, गेस्ट हाउस और लॉज को उत्तर प्रदेश सराय नियमावली के तहत पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीयन चलने वाले होटल गेस्ट हाउस व लॉज को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध रूप से संचालन करने वाले मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।