फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

पिपलौती कला में परिजनों को बंधक बनाकर नकदी आभूषण लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
loot
हसनपुर/रूखालू। क्षेत्र में सोमवार रात को बदमाशों ने किसान के परिवार को बंधक बनाकर नकदी आभूषण लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला निवासी किसान अफजाल पुत्र अबरार का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। अफजाल के मुताबिक रोजाना की तरह अफजाल, पत्नी सोयबा, भाभी अजमा पत्नी आसिफ, कुरेसा पत्नी अफसार घर के आंगन में सो रहे थे। पिता अबरार अहद व माता मुना छत पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। हथियारों के बल पर परिजनों को कब्जे में कर लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर करीब एक लाख साठ हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। अफजाल का कहना है कि घटना के दौरान बदमाशों ने घर की लाइट बंद कर दी थी। जिससे घर में अंधेरा हो गया। जिसकी वजह से बदमाशों को पहचान ना सके। बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

-गांव पिपलौती में लूट की घटना का मामला संज्ञान में है। हालांकि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।
-नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed