फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

मासूम बेटे को गनप्वाइंट पर ले, दंपती को बेहोश कर 13 लाख का माल लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
loot
गजरौला के गांव मोहरकापट्टी में दूध कारोबारी के घर में हुई लूट की घटना की जानकारी देते पिता मोहम्म - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के मोहरका पट्टी में बदमाशों ने एक दूध कारोबारी तथा उसकी पत्नी को नशा सुंघाकर दो लाख रुपये की नकदी समेत लगभग 13 लाख का माल लूट लिया। दूध के अलावा वह कमेटी संचालक भी है। महिला का दावा है कि बेहोश करने से पहले कमरे की चाभी नहीं देने पर एक बदमाश ने उनके मासूम पुत्र को गोली मारने की धमकी दी थी। चाभी लेते ही बदमाशों ने दोनों को नशा सुंघा दिया। घटना की जानकारी सुबह के समय उस वक्त हुई जब बाहर पेड़ के नीचे सो रहे कमेटी संचालक के पिता ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने एक बच्चे को दीवार के सहारे नीचे उतारा। उसने बताया कि भीतर दोनों पत्नी-पत्नी बेहोश पड़े हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां उनके ब्लड के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदेह की दृष्टि से देख रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी महबूब अपनी पत्नी नाजमा के साथ घर के आंगन में सो रहा था। बताते हैं कि रात में किसी समय पांच बदमाश जीने से उतरकर नीचे आ गए और सो रहे महबूब से कमरे की चाभी देने को कहा। उसने मना कर दिया। बताते हैं कि इस पर एक बदमाश ने पास ही सो रहे उसके मासूम पुत्र को उठा लिया और गोली मारने की धमकी दी। इस पर नाजमा ने चाभी सौंप दी। दंपती के मुताबिक चाभी लेने के बाद बदमाशों ने उन्हें नशा सुंघा दिया। इसके बाद वे होश खो बैठे। उधर, शनिवार की सुबह घर के बाहर वाली हिस्से में सो रहे महबूब के पिता कय्यूम ने भीतर आने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिलने पर एक बालक को दीवार के सहारे भीतर आंगन में उतार दिया। उसने बताया कि दोनों बेहोश पड़े हुए हैं। इसके बाद कय्यूम ने शोर मचा दिया। दंपती को सीएचसी भिजवाया गया। कय्यूम के मुताबिक बदमाश कमरे से रखी दो लाख से अधिक की नकदी, 15 तोले सोने के आभूषण और साढ़े सात सौ ग्राम चांदी समेत 13 लाख से अधिक का माल लूटकर ले गए। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि महबूब कमेटी संचालक भी है। रविवार को कमेटी का ड्रा भी होना था। अभी जांच की जा रही है। वहीं दंपती को नशीला पदार्थ खिलाने अथवा सुंघाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed