फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

गजरौला में दिनदहाड़े गेहूं एजेंट से पिस्टल दिखाकर एक लाख 60 हजार की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
loot
गजरौला(अमरोहा)। एक ओर कानपुर में कई पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी है। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक नगरी में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े होंडा सिटी में आए तीन सशस्त्र बदमाशों ने गेहूं एजेंट की कनपटी पर पिस्टल तानकर गल्ले में रखे एक लाख साठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। जाते-जाते उसके साथ ही पड़ोस में ट्रांसपोर्टर को भी गनप्वाइंट पर आतंकित किया और दोनों को शटर के भीतर बंद करके भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद ट्रांसपोर्टर ने शोर मचाते हुए शटर खटखटाया तो पड़ोस के ही एक अन्य ट्रांसपोर्टर ने वहां पहुंचकर शटर खोला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और वारदात के संबंध में जानकारी ली। हाईवे पर हुई लूट की वारदात से पुलिस के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपरान्ह 12 बजकर दस मिनट पर लूट की यह सनसनीखेज वारदात हाईवे पर स्थित मोहल्ला नाईपुरा में रौनक आटोमोटिव कंपोनेंट फैक्ट्री के सामने हुई। यहां सेवानिवृत्त दरोगा वीर सिंह निवासी मोहल्ला कवि नगर के पुत्र सोनू सिंह का आफिस है। सोनू सिंह गेहूं एजेंट है और किसानों से गेहूं खरीदने का काम करता है। बताते हैं कि सोनू सिंह अपने आफिस में बैठा हुआ था। इसी दौरान होंडा सिटी कार से उतरे तीन बदमाश धड़धड़ाते हुए भीतर आ गए। तीनों ने मास्क लगा रखे थे। इनमें से एक ने पिस्टल निकाली और उसे लोड कर सोनू सिंह पर तान दी। कहा कि गल्ले की चाभी दो। इसके बाद उसे आतंकित कर गल्ला खुलवाया और एक लाख की नकदी के साथ ही उसका मोबाइल भी लूट लिया। इसी दौरान उनका एक साथी पड़ोस में ट्रांसपोर्टर विमल पुत्र प्रकाश निवासी मोहल्ला अतरपुरा की दुकान में जा पहुंचा। उसे भी गनप्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को उनकी ही दुकानों में बंद कर बाहर से शटर गिरा दिया और गाड़ी में बैठकर दिल्ली की दिशा में फरार हो गए। वहीं सोनू ने शोर मचाया तो पड़ोसी ट्रांसपोर्टर सुबोध कुमार वहां पहुंचे और शटर खोलकर दोनों को बाहर निकाला। सोनू सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, औद्योगिक चौकी इंचार्ज पवन कुमार, चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार फोर्स लेकर मौके पर जा पहुंचे। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि कुछ माह पूर्व हाईवे पर इसी स्थान के निकट हापुड़ के गल्ला कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल के मुनीम से भी पंद्रह लाख रुपये की लूट हो गई थी।
विज्ञापन

पड़ोसी समझ भी नहीं पाए और भाग निकले बदमाश
गजरौला। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से पुलिस के साथ ही पड़ोसी भी सकते में हैं। उन्हें पता भी नहीं चला और दिल्ली की दिशा से होंडा सिटी में आए बदमाश आराम से अपना काम कर दिल्ली की दिशा में ही फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर सुबोध कुमार ने बताया कि वह अपने आफिस में बैठे हुए थे। पड़ोस में सोनू सिंह की दुकान का आधा शटर गिरा देख उन्हें संदेह तो हुआ लेकिन सोचा कि कुछ काम कर रहा होगा। सुबोध कुमार के मुताबिक उन्होंने कुछ देर बाद दो लोगों को भागते हुए भी देखा था। इसके बाद बाहर निकल आए और तभी सोनू के चिल्लाने और शटर पीटने की आवाज पर वहां जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अपना भी हो सकता है लूट का मास्टर माइंड
गजरौला। नगर में मेन हाईवे किनारे स्थित गेहूं एजेंट सोनू सिंह से एक लाख 60 हजार की नकदी और मोबाइल लूटने वाला कोई करीबी अथवा जानकार भी हो सकता है। खुद सोनू सिंह और पुलिस भी इस आशंका से इनकार नहीं कर रही है। सोनू सिंह के मुताबिक इन दिनों सीजन आउट चल रहा है। इसलिए उनके पास नकदी कम ही थी। सीजन में तो वह पांच-छह लाख रुपये अपने पास रखते हैं। इतना ही नहीं बदमाशों ने उससे आते ही गल्ले की चाभी मांगी थी। इसका मतलब साफ है कि बदमाशों को जानकारी रही होगी कि रकम गल्ले में ही रखी है। खास बात यह रही कि बदमाशों ने किसी तरह की अभद्रता नहीं की।

पिस्टल लोड करते समय नीचे गिर गया था कारतूस
गजरौला। गेहूं एजेंट सोनू सिंह के मुताबिक अपरान्ह लगभग सवा 12 बजे वह अपनी दुकान में बैठे हुए थे। अचानक ही वहां तीन युवक आ धमके और दुकान का शटर आधे से अधिक नीचे कर दिया। एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और उसे लोड करने लिए आगे-पीछे किया। इसी दौरान कारतूस निकलकर जमीन पर आ गिरा। दूसरे बदमाश ने तत्काल कारतूस को उठाकर जेब में रख लिया। इसके बाद उन्होंने सीधे-सीधे उससे गल्ले की चाभी मांगी। वारदात के बाद से बुरी तरह घबराए सोनू सिंह ने बताया कि यदि लोड करते समय ट्रिगर दब जाता तो गोली उसके सीने में भी लग सकती थी। क्योंकि उसका निशाना उसी की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed