{"_id":"5ecec9968ebc3e90906156a0","slug":"lock-down-jpnagar-news-mbd350584557","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 दिन बाद खुलीं दुकानें तो मिली राहत, पर भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 दिन बाद खुलीं दुकानें तो मिली राहत, पर भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लॉकडाउन के 63वें दिन निर्णय के अनुसार बुधवार को शहर में दायीं पटरी की दुकानें खुलीं। दुकान खुलते ही ग्राहक उमड़ पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गया। बाजार में अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। कुछ दुकानदारों ने बिना अनुमति लेफ्ट साइड की दुकानें भी खोल लीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कराया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को कई जगह लाठी फटकार कर लोगों को हटाना पड़ा। हालांकि दुकान खुलने के बाद व्यापारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा दी गई लेफ्ट-राइट छूट के बाद बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। 63वें दिन के बाद पहले जैसे चहल-पहल पूरे नगर में दिखाई दी। शहर में राइट साइड में पड़ने वाली दुकानें खुली। खरीदारी करने आए लोग मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने जैसे नियमों का पालन करना भी भूल गए। जनता और किसानों को राहत देने के लिए कुछ विशेष क्षेत्रों में छूट दी गई। लेकिन कई जगह ऐसी दुकानें भी खुली देखी र्गइं। जिन्हें छूट के दायरे में नहीं रखा गया था। यहां दुकानदार आधा शटर खोलकर बैठे रहे। ग्राहकों को दूसरे दरवाजे से सामग्री सप्लाई करते दिखे। बैंकों के सामने भी भीड़ दिखाई दी। नगर में दुकान और सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धड़ाम रहा। बाजार में अफरा-तफरी जैसे हालात बने रहे। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए पुलिस को कई वार लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। लेकिन पुलिस के जाते ही फिर हालात जस के तस हो जाते है। किराना की दुकानें खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आए। इसके कारण दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन न तो खरीदारों ने किया और न दुकानदार उनको समझा सके। यही हाल जोया में रहा। यहां लेफ्ट साइड की दुकानें खोली गईं, जिनपर ग्राहकों की भीड़ दिखी।
दोपहर दो बजे के बाद फिर पसरा सन्नाटा
अमरोहा। संपूर्ण लॉकडाउन के 63वें दिन बाद नगर में राइट साइड और जोया में लेफ्ट साइड की दुकानें खुलीं। इससे पहले हॉटस्पॉट के लिए सभी दुकानें बंद थी। जिला प्रशासन जरूरी सामनों की होम डिलीवरी करा रहा था। लेकिन बुधवार की सुबह आठ बजे जब दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो घंटे तक दुकानों के बाहर और सड़कों पर भीड़ रही। दोपहर बाद इक्का-दुक्का लोग बाजार में दिखाईं दिए। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर बाजार में लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा। हालांकि पहले दिन ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। जो ग्राहक पहुंचे थे तो दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाने के स्पष्ट निर्देश देकर करीब एक मीटर दूर ही खड़ा किया।
विज्ञापन
सुबह 7.00 बजे: बटवाल और कोट चौराहा
अमरोहा। बिजनौर रोड से ग्राहक बटवाल के बाजार में बाइक से प्रवेश करने लगे। अधिकांश दुकानें खुली थीं। दुकानदार ग्राहक के इंतजार में थे। कुछ दूर अंदर चलने पर बायीं पटरी की कुछ दुकानें खुली हुई थीं। सब्जी मंडी की दुकानें बंद थी। कोट चौराहे के आस पास दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। पोस्ट ऑफिस के बगल में शराफत की दुकान से दूध के पैकेट लोग खरीदने के लिए आएं।
सुबह 8.00 बजे, कोट बाजार
अमरोहा। मोहल्ला कोट बाजार में सुबह आठ बजे से दुकानें खुली शुरू हो गई। इसके बाद ग्राहकों के आने के सिलसिला शुरू हो गया। कुछ व्यापारियों ने दुकानों आगे गोले बनाए। जिससे वह ग्राहकों को गोले में खड़े कर सामान दे सकें। थोड़ी ही देर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर भीड़ दिखाई दी।
सुबह 8.15 बजे, सराफा बाजार
अमरोहा। कोतवाली की दिशा से राइट साइड की दुकानें खुली तो सराफा बाजार में चहलकदमी दिखाई दी। हालांकि सराफ की दुकानों को ग्राहक नहीं पहुंचे। लेकिन व्यापारियों के चेहरे में अलग खुशी दिखाई दी। व्यापारियों का कहना है कि दुकान खुलेंगी तो ग्राहकों तो अपने आप आ जाएंगेे।
सुबह 9.00 बजे: जामा मस्जिद
अमरोहा। जामा मस्जिद के आस पास की दुकानें खुल गई थी। आस पास की मस्जिदों में रहने वाले तालिब इल्म आए। इन लोगों ने एक दुकान में मोबाइल पसंद किया। जामा मस्जिद का छोटा गेट खुला था। इसमें सामने एक व्यक्ति मेज के साथ बैठे थे। वहीं हक्कानी मोहल्ले में कुछ दुकानें खुलनी शुरु हो गई।
सुबह 9.30 बजे: बाजार रज्जाक और नौबतखाना
अमरोहा। अधिकांश दुकानें खुल गई थी। मेडिकल स्टोर्स से कुछ लोग दवा लेते दिखें। बाजार रज्जाक में एक कपड़े की दुकान के बाहर एक परिवार के कुछ लोग आएं थे। यह लोग सड़क किनारे आपस में गुफ्तगू की। इसके बाद कपड़ों की खरीदारी की।
सुबह 10.00 बजे, आजाद रोड
अमरोहा। जिला प्रशासन के निर्देशनुसार आजाद रोड पर भी राइट साइड की दुकानें खुली। यहां बैंकों के बार ग्राहकों की लाइन लगी दिखाई दी। इसके अलावा जेएस हिंदू इंटर कालेज तक दुकानें खुली और ग्राहकों ने सामानों की खरीदारी की। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसर गश्त करते दिखे।
सुबह 11.00 बजे: बटवाल और बिजनौर रोड बाजार
अमरोहा। बटवाल और बिजनौर रोड बाजार में भी रौनक दिखाई दी। यहां किराना, कपड़ा और जूता की दुकानों के अलावा बर्तन की दुकानें भी खुली। ग्राहक खरीदारी करते दिखे। सड़कों पर चहल-पहल रही। इक्का-दुक्का महिलाएं बर्तनों की खरीदारी करती दिखाई दीं।
दोपहर 1.00 बजे: दानिशमंदान
अमरोहा। दोपहर एक बजे बाजार में सन्नाटा पसर गया। मौसम की बढ़ती तपिश के बीच दुकानों पर ग्राहक न के बराबर दिखे। अधिकांश दुकानदार ग्राहकों को इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिराने में जुटे रहे। मौसम और ग्राहकों के बेरुखी से दुकानदार मायूस होकर घर लौट गए।
कपड़े और बिजली उपकरण की दुकानों पर रही भीड़
अमरोहा। लॉकडाउन के बीच बुधवार को दुकानें खुली। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा बिजली उपकरण की दुकानों पर खासी भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं तो बिजली की दुकानों पर पुरुष दिखे।
कोतवाली से बायीं पटरी की आज खुलेंगी
अमरोहा। शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार से बाजार खुलने शुरू हो गए हैं। पहले दिन शहर और देहात से ग्राहक आए। इसमें सर्वाधिक लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए आए थे। बटवाल और शफातपोता बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की एक बायीं पटरी की दुकानें खुली हुई थीं। दरोगा ने वीडियो बनाया। इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने शटर डाउन कर दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से राय मशविरा के बाद खरीदा। इसके बाद जरूरी सामानों की खरीदारी की। इसके बाद घर को लौट आएं। दोपहर के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। अब 28 मई को कोतवाली से बायीं पटरी की दुकान खुलेंगी।