{"_id":"604520558ebc3e8c9376a850","slug":"loan-to-street-vendors-jpnagar-news-mbd3821281190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में एक भी स्ट्रीट वेंडर्स को लोन नहीं, ईओ बछरायू को नोटिस0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में एक भी स्ट्रीट वेंडर्स को लोन नहीं, ईओ बछरायू को नोटिस0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में बछरायू नगर पालिका परिषद की प्रगति रोड़ा बन गई है। हाल यह है कि अधिशासी अधिकारी स्वनिधि मेला के दौरान तीन दिनों में एक भी पथ विक्रेता को ऋण नहीं दिला सके हैं। नगरीय निकाय की निदेशक ने प्रगति शून्य मिलने पर नाराजगी जताई है। ईओ बछरायू ब्रजेंद्र पाल सिंह को नोटिस जारी किया है। कहा है कि यह कृत्य शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेना और दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही है। हर हाल में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए। वरना अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में आठ नगरीय निकाय हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद शहरी पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं। इसके लिए जिले में 13,104 पथ विक्रेताओं को ऋण देना है। इसके लिए 31 मार्च तक की मोहलत दी गई है। अधिक संख्या में पथ विक्रेताओं को लाभान्वित कराने के लिए एक से छह मार्च तक स्वनिधि मेला आयोजित हुआ। इस विशेष मेला में बछरायू नगर पालिका परिषद को 400 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण का लक्ष्य तय किया गया है। एक दिन में 67 पथ विक्रेता को लाभान्वित कराना था। लेकिन अधिशासी अधिकारी की ओर से एक, दो और तीन मार्च को एक भी स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण नहीं दिला सके हैं। नगरीय निकाय की निदेशक शकुंतला गौतम ने एक भी व्यक्ति को बैंक शाखा नहीं भेजने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नोटिस में बछरायू के अधिशासी अधिकारी ब्रजेंद्र सिंह पाल को आठ मार्च तक जवाब दाखिल करने को निर्देशित किया है।