फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   llot with family

लग्न समारोह में जा रहे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
llot with family
अमरोहा। लग्न समारोह में शरीक होने जा रहे कार सवार परिवार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। दंपती से नगदी और सोने के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर एक व्यक्ति को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गैर समुदाय के चार युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खैय्या माफी तिराहे की है। क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में मदन सिंह का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक, मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी मीना कुुमारी और भतीजे नवनीत और आदर्श कुमार के साथ संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में लग्न समारोह में शरीक होने जा रहे थे। सभी लोग कार में सवार थे। अभी उनकी कार खैय्या माफी तिराहे पर पहुंची थी। तभी बोलेरो सवार लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के बल पर गाड़ी की चाबी निकाल ली। परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मदन सिंह की जेब से 2 लाख रुपये और उनकी पत्नी मीना कुमारी से सोने के आभूषण लूट लिए। जान से मारने की नियत से तमंचे की बट से हमला कर मदन सिंह को लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके की तरफ दौड़ी। तभी बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दो लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। सीओ विजय कुमार राणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फैजान, परवेज, रिजवान और नजमी निवासी खैय्या माफी के खिलाफ लूट संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed