{"_id":"62ab76d5340c055ad8579e06","slug":"lineman-cutting-off-electricity-connection-of-defaulting-farmers-dies-due-to-electrocution-jpnagar-news-mbd4316747142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदार किसानों का बिजली कनेक्शन काट रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदार किसानों का बिजली कनेक्शन काट रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, हंगामा
विज्ञापन
बिजली बिल के बकायेदार किसानों के नलकूपों का कनेक्शन काटते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में दो एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी गई है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलोला गांव के जंगल में हुई। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के जेई श्रवण कुमार, टीजीटू अमर सिंह, लाइनमैन विपिन कुमार और संविदा कर्मी लाइनमैन अंकू (23) ग्रामीण इलाके में बिजली बिल के बकायेदार किसानों के नलकूपों का कनेक्शन काटने के लिए पलोला गांव के जंगल में गए थे। टीम ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ऋषिपाल से 9:08 बजे शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसके आधे घंटे के बाद ही बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई। जैसे ही अंकू पलोला गांव निवासी किसान बाबू के नलकूप का कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा, तभी उसके हाईटेंशन लाइन का करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। आननफानन जेई श्रवण कुमार अपने सहयोगियों के साथ घायल अंकू को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर एसडीएम विजय शंकर, बिजली एसडीओ और एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक लाइनमैन के भाई और जेई की ओर से एसएसओ ऋषिपाल और अजय कुमार के खिलाफ दो तहरीर मिल गई हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था अंकू
लाइनमैन अंकू डिडौली कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर मुंढ़ा का रहने वाला था। उसके पिता हुकम सिंह पेशे से मजदूर हैं। अंकू जोया की मढैयां बिजलीघर पर संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था।