फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Life imprisonment for the accused who killed the farmer

Amroha News: किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the accused who killed the farmer
अमरोहा। तीन साल पहले नगला माफी गांव में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या और बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 41 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से ही दोषी जेल में बंद है। उसे जमानत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

ये घटना गजरौला थानाक्षेत्र के गांव नगला माफी में हुई थी। गांव में किसान शीलचंद सिंह का परिवार रहता है। 27 अक्तूबर 2020 को शीलचंद सिंह का बेटा अमित कुमार मुरादाबाद से दवाई लेकर घर आ रहा था। जैसे ही अमित कुमार कार लेकर अपने घर के सामने पहुंचा तभी सामने से गांव का ही सोनू भी बाइक लेकर आ गया। साइड देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी सोनू ने अमित के पर फायर कर दिया। जिसमें अमित बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही अमित के पिता शीलचंद घर से बाहर आए। तभी सोनू ने किसान शीलचंद को भी गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शीलचंद लहूलुहान हो गए थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में शीलचंद के भाई मूलचंद ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूर्य प्रकाश सिंह की अदालत में विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन बंसल पैरवी कर रहे थे। मंगलवार को न्यायालय में मुकदमे में सुनवाई की और साक्ष्य व सबूतों के आधार पर सोनू को दोषी करार दिया। वहीं बुधवार को न्यायालय ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई करते हुए दोषी सोनू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article