फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

नौनेर में जामुन के पेड़ पर चढ़कर बंदर को खींच लाया तेंदुआ, बनाया निवाला-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
leoperd
गजरौला(अमरोहा)। खादर में कुछ दिनों की खामोशी के बाद तेंदुए ने फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। गांव नौनेर में रात के समय जामुन के पेड़ पर चढ़कर वहां सो रहे बंदर को खींचकर उसने अपना निवाला बना लिया। शोर होने पर आसपास के लोग जाग गए और डंडे लेकर उसके पीछे दौड़े। इस पर तेंदुआ अंधेरे में कहीं गुम हो गया। सुबह को वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में उन्हें तेंदुए के पंजों के निशान भी दिखाए। इसके बाद टीम बंदर के शव के टुकड़े बटोरकर ले आई। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के खादर में स्थित गांव नौनेर में शंकर ने अपने घर के बाहर बंदरों का शोर होने पर देखा तो तेंदुआ जामुन के पेड़ से बंदर को लेकर नीचे उतर रहा था। तेंदुए के जबड़ों में फंसा बंदर बचाव के लिए हाथ-पैर मार रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने बंदर को फाड़ डाला और शव को खाने लगा। वहीं अन्य बंदरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। इस पर तेंदुआ वहां से अंधेरे में गुम हो गया। वहीं ग्रामीणों ने रात में ही इसकी सूचना 112 डायल पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सुबह को वन दरोगा मनोज कुमार और वन रक्षक शाह आलम ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने उन्हें पास ही खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी दिखाए। इसके बाद टीम बंदर के शव के टुकड़ों को बोरी में भरकर लौट आई। बाद में पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमवीर सिंह ने बंदर के शव का पोस्टमार्टम किया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व खादर के गांव मुरादपुर में स्थित राधागोविंद इंटर कालेज की दीवार पर रात्रि में घूम रहे तेंदुए की वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed