फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd attack in najarpur

 नाजरपुर में महिला पर तेंदुए ने मारा झपट्टा

Sun, 19 Mar 2017 12:48 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
leoperd attack in najarpur
चीता - फोटो : ANI
थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम पशुओं को चारा डाल रही महिला पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। जिससे महिला के शरीर को तो नुकसान नहीं पहुंचा, मगर उसके कपड़े फट गए। आधी रात के बाद पशुओं में जंगली जानवर होने की हलचल सामने आई।
विज्ञापन


गांव में तेंदुआ आने की जानकारी फैलते ही दहशत पैदा हो गई। सूचना पर डिप्टी रेंजर व वन रक्षक गांव में पहुंचे। खेतों में पंजों के निशान देख तेंदुआ होने से इंकार करते हुए भेड़िया आदि बताया। थाना क्षेत्र के नाजरपुर गांव निवासी किसान अशोक का घर गांव से बाहर जंगल की तरफ है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम अशोक की पत्नी रश्मि घेर में बंध रहे पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने रश्मि पर झपट्टा मार दिया। हालांकि रश्मि को चोट आदि नहीं मगर उसके कपड़े फट गए। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुन तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद ग्रामीण घरों में सो गए। आधी रात के बाद अशोक के घेर में बंध रहे पशुओं में भी तेंदुए की हलचल दिखाई दी। गांव में फिर तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत पैदा हो गई।

दिन निकलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। डिप्टी रेंजर करन सिंह व वन रक्षक टीकम चंद्र कांडपाल गांव में गए। ग्रामीणों से जानकारी की। पंजों के निशान देखने के बाद उन्होंने तेंदुआ होने से इंकार किया। 

विभाग ने जताई भेड़िया होने की आशंका
डिप्टी रेंजर करन सिंह और वन रक्षक टीकम चंद्र कांडपाल ने खेतों में जाकर तेंदुए के पंजों के निशान देखे। पंजों के निशान देख उन्होंने यहां तेंदुआ होने से इंकार करते किया। डिप्टी रेंजर और वन रक्षक ने कहा कि निशान भेड़िये के पंजे के हो सकते हैं।


भले ही वन विभाग के अफसर तेंदुआ होने से इंकार करें, लेकिन ग्रामीण ये मानने को तैयार नहीं हैं कि तेंदुआ की बजाय भेड़िया हो सकता है। ग्रामीणों में खासी दहशत है।  उन्होंने बच्चों के घर अकेले निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खुद भी समूह की शक्ल में खेतों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed