{"_id":"6a74eadda1f357b412025ebb","slug":"leopard-spotted-sitting-on-the-wall-of-jamna-khas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169965-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमना खास की दीवार पर बैठा\nदिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमना खास की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र के जमना खास गांव में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव की एक दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
बुधवार शाम गांव जमना खास में आबादी के निकट एक दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की चर्चा शुरू हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास खेतों में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। लगातार उसकी मौजूदगी की आशंका के चलते किसान अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं। वहीं महिलाओं और बच्चों को भी घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं प्रशासक संदीप सिंह त्यागी ने वन विभाग से गांव और आसपास के इलाके में गश्त बढ़ाने तथा तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।