फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen roaming in the forest of Ghansoorpur village, villagers in panic

Amroha News: घंसूरपुर गांव के जंगल में घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen roaming in the forest of Ghansoorpur village, villagers in panic
अमरोहा। चौधरपुर स्थित फैक्टरी के मैदान से भागा तेंदुआ कहीं गया नहीं है, वह आसपास के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। घंसूरपुर के जंगल में तेंदुआ खेत के रास्ते पर टहलता हुआ दिखाई दिया है। खेत पर काम कर रहे किसान ने तेंदुए को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले तेंदुआ डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर की एक फैक्टरी के खाली मैदान में दिखाई दिया था। इस दौरान संभल के मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। पेड़ के सहारे बीस फीट ऊंची दीवार फांदकर फैक्टरी के मैदान में आया तेंदुआ सीढ़ी के सहारे दीवार फांदकर भाग गया था। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। चर्चा यह थी कि वन विभाग के अधिकारियों ने ही तेंदुए को भागने के लिए दीवार पर सीढ़ी लगाई थी, लेकिन यह तेंदुआ कहीं गया नहीं। आसपास के जंगल में ही घूमता फिर रहा है। मंगलवार की सुबह घंसूरपुर गांव के रहने वाले किसान विजेंद्र सिंह खेत पर गन्ना काट रहे थे, तभी उनके खेत के रास्ते पर तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। किसान विजेंद्र सिंह तेंदुए को देखकर दहशत में आ गए और उल्टे पांव घर लौट आए। यहां आकर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन वह लापता हो गया था। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए डिडौली क्षेत्र में पिंजरा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम में भी लगी हुई है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed