फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen on the road in Naugaon Sadat, panic

Amroha News: नौगांवा सादात में सड़क पर दिखा तेंदुआ, दहशत

Sun, 15 Dec 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen on the road in Naugaon Sadat, panic
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब क्षेत्र के काला डाबरा गांव के खेत में सड़क पार करते हुए तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
सलेमपुर गोसाई निवासी शेर सिंह मजदूर हैं। शुक्रवार देर शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक गांव काला डाबरा से आगे निकली, तो अचानक उनकी बाइक के आगे तेंदुआ आ गया।
विज्ञापन

तेंदुआ देखकर शेर सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन बाइक रोक ली। हालांकि, गनीमत रही तेंदुआ बिना रुके सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया। इसके बाद शेर सिंह बाइक लेकर घर आ गए। उन्होंने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुआ दिखाई दिए जाने के बारे में जानकारी दे दी है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed