फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard hunted cattle in Mohammadpur Sultanther

Amroha News: मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में तेंदुए ने किया गोवंशीय पशु का शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted cattle in Mohammadpur Sultanther
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में तेंदुए ने गोवंशीय पशु का शिकार किया। पशु की तेज आवाज और तेंदुए की गुर्राहट पर कुछ देर बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर उधर को दौड़ पड़े। पशु को मार कर उसका मांस खा रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने दौड़ाया। तेंदुए द्वारा पशु का शिकार करने से ग्रामीणों में दहशत है।

शनिवार रात ग्रामीण खेतों में गोवंशीय पशु के चीखने की आवाज सुन लाठी-डंडे लेकर उधर को दौड़े। जाकर देखा तो तेंदुए ने गोवंशीय पशु काे नीचे गिरा रखा है। वह उसका मांस खा रहा था। गोवंशीय पशु का शिकार कर रहे तेंदुए को देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े, तो तेंदुआ खेतों में ओझल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ गोवंशीय पशु के शरीर से काफी मांस खा चुका था। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। रविवार की सुबह वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुए द्वारा गोवंशीय पशु का शिकार बनाए जाने की जानकारी ली। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हसनपुर रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा गोवंशीय पशु का शिकार बनाए जाने की जानकारी मिलने पर टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed