फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard entered the factory grounds, the cleaning worker ran away and saved his life

Amroha News: फैक्टरी के मैदान में घुसा तेंदुआ, सफाई कर रहे मजदूर ने भागकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the factory grounds, the cleaning worker ran away and saved his life
अमरोहा के चौधरपुर में एक फैक्टरी के मैदान में घूमता तेंदुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित एक हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की फैक्टरी के मैदान में सफाई कर रहे मजदूर के सामने तेंदुआ आ गया। सामने तेंदुआ देख मजदूर के होश उड़ गए। उसने भागकर अपनी जान बचाई। मामला मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
यह मामला डिडौली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित एक हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की फैक्टरी का है। फैक्टरी के मैदान में ऊंची-ऊंची घास खड़ी है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे संभल जिले के शाहबाजपुर तलवार निवासी युसूफ मैदान में सफाई कर रहा था। जबकि, चार अन्य मजदूर कुछ दूरी पर घास काट रहे थे। घास से निकलकर एक तेंदुआ युसुफ के सामने आ गया। जिसे देखकर युसूफ के होश उड़ गए। वह शोर मचाता हुआ दौड़कर साथियों के पास पहुंचा। मजदूरों ने फैक्टरी के मैदान में तेंदुआ होने का शोर मचाया तो फैक्टरी का स्टाफ और स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची। तेंदुआ काफी देर तक पुलिस की गाड़ी के आगे भी घूमता रहा। जानकारी होने पर वन रेंजर राजीव वर्मा और वन दरोगा नेपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को झाड़ी में छिपते देखा। पहले तो वन विभाग के अधिकारियों ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली तो पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। देर शाम तक वन अधिकारी और पुलिस डेरा जमाए थे। डीएफओ एसपी सिंह में बताया कि तेंदुआ होने की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युसूफ ने पहले तेंदुए को समझा गीदड़
फैक्टरी में सफाई करने वाले यूसुफ ने बताया कि झाड़ी से निकलकर तेंदुआ उसके सामने आया तो पहले उसने गीदड़ समझा था। हालांकि, नजदीक आने पर उसे तेंदुआ होना पता चला। यूसुफ ने बताया कि उसके और तेंदुए के बीच केवल दो से तीन मीटर का फैसला था। तेंदुए के हमला करने से पहले ही वह उल्टे पैर अपने दूसरे साथियों के पास भाग निकला। तेंदुआ देखे जाने के बाद से युसूफ डरा और सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed