फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a wild animal, remains found in the field

Amroha News: तेंदुए ने जंगली जानवर को बनाया निवाला, खेत में मिले अवशेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a wild animal, remains found in the field
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। आए दिन तेंदुआ पालतू तो कहीं जंगली जानवर को अपना शिकार बना रहा है। अब तेंदुए ने बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया में जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया। जिसके अवशेष गांव के ही इकबाल के खेत में पड़े मिले। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जिससे ग्रामीण दहशत में है। इसके चलते सुबह घूमने वाले लोगों ने अपना समय भी बदल लिया है।
जिले में पिछले कई महीनों से तेंदुए की आहट बरकरार है। आए दिन अलग-अलग जगह तेंदुए दिखाई दे रहा है। तेंदुए के जिले में घूमते हुए कई वीडियो भी सामने आए है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है। लेकिन, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जिले में पिंजरे भी लगाए हैं। शनिवार की रात तेंदुए ने ग्राम मलेशिया में किसी जंगली जानवर को अपना निवाला बनाया। शुक्रवार को भी तेंदुए ने गांव निवासी रविंद्र यादव के बछड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार रात ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक तेंदुआ नलकूप पर बैठा दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा में नलकूप पर बैठा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चार दिन पहले भी तेंदुए ने गांव टोनिया माफी के पास के हिरन के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। क्षेत्र के कई गांव में तेंदुए की दस्तक के कारण सुबह से समय घूमने वाले लोगों ने अपना समय बदल दिया है। वहीं, किसान अकेले खेत में जाने से भी बच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल रोड पर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

जोया।
तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ दिखने के बाद अब तेंदुए की आमद कोतवाली डिडौली क्षेत्र में देखी गई है। शनिवार को रजबपुर क्षेत्र के गांव मदीपुरा के जंगल और नौगांवा सादात के गांव बांसखेड़ी में तेंदुआ देखा गया था। वहीं, डिडौली में तेंदुए ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया था। तीनों मामलों की अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

इससे पहले भी तेंदुआ नौगांवा सादात के गांव अकबरपुर पट्टी व हाफिजपुर में देखा गया था। डिडौली के गांव चुबका में भी तेंदुआ कुत्ते को शिकार बना चुका है। तेंदुए की आमद से परेशान वन विभाग ने तीन गांव में पिंजरा लगा कर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया है। लेकिन, तेंदुए के लगातार स्थान बदलने के कारण वह हाथ नहीं लग पा रहा है। शनिवार शाम को डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना व असगरीपुर के जंगल में भी तेंदुआ देखा गया है। संभल रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल के सामने राहगीरों ने तेंदुआ को सड़क पार करते देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। प्रभागीय वनाधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed