{"_id":"6a76403796a823aec9072c12","slug":"leopard-attacks-nilgai-in-sugarcane-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170073-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने के खेत में तेंदुए ने नीलगाय पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने के खेत में तेंदुए ने नीलगाय पर किया हमला
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के जगा नगला गांव के कैलसा मार्ग स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार को तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय को उपचार के लिए बुढ़नपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी किसान मुनव्वर के गन्ने के खेत में तेंदुए ने नीलगाय पर हमला किया था। सूचना मिलने पर वन दरोगा यशबंत सिंह, केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल नीलगाय को नर्सरी पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश कुमार ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
नीलगाय की मौत के बाद वन विभाग ने नियमानुसार गड्ढा खोदकर दबा दिया। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि विभागीय टीम गश्त शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।