फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacked child in Naugaon of Amroha injured

Amroha: बाइक पर नाना के साथ स्कूल जा रहा बच्चा तेंदुए के हमले से घायल, शोर मचाने पर बच गई जान

Thu, 10 Nov 2022 09:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Nov 2022 09:27 PM IST
सार

तेंदुए ने बच्चे पर पंजे से हमला कर दिया। इससे मासूम की चीख निकल गई, जिस पर बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े, इस बीच तेंदुआ भाग गया।

विज्ञापन
Leopard attacked child in Naugaon of Amroha injured
तेंदुए के हमले से घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कला में नाना के साथ बाइक पर जा रहे बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे बच्चा घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ खेत में भाग गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जब्बारपुर निवासी सलीम का पांच वर्षीय बेटा साहिल गंगा स्नान की छुट्टी पर अपने नाना कमरुद्दीन निवासी ग्राम मुबारकपुर कला के घर चला गया था। गुरुवार को छुट्टियां खत्म होने पर कमरुद्दीन अपने नाती साहिल को बाइक से जब्बारपुर स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

कमरुद्दीन तेंदुए से बच पाते तभी तेंदुए ने साहिल पर पंजे से हमला कर दिया। इससे मासूम की चीख निकल गई, जिस पर कमरुद्दीन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और डायल 112 को सूचना दे दी। इस दौरान तेंदुआ खेत में जाकर ओझल हो गया।

घायल छात्र को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर खेतों में तेंदुए की तलाश की लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। थाना प्रभारी संत कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की। तेंदुए की दस्तक से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed