फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard again seen in Pachokra village, villagers in panic

पचौकरा गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard again seen in Pachokra village, villagers in panic
पचौकरा गांव में चार दिन बाद फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बच्चे और महिलाएं घरों में दुबके रहे। ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। दहशतजदा ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव पचौकरा में चार दिन पहले तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे किसान सरवीर सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। इस दौरान तेंदुआ भाग निकला था। इसके बाद सोमवार को तेंदुआ रजबपुर क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के जंगल में पेड़ पर बैठा दिखाईं दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात पचौकरा गांव में तेंदुआ फिर दिखाई दिया। खेत से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को सड़क पार कर रहे देखा तो होश उड़ गए। तेंदुए को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए, लेकिन तेंदुआ गन्ने में छिप गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में खाक छानी, लेकिन तेंदुआ दिखाईं नहीं दिया। दोबारा तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी हासिल की। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जंगल में तेंदुआ पकड़ने के पिंजरा और जाल लगे हुए हैं। जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed