{"_id":"6ac16744cc84cf1e2109f73e","slug":"lekhpals-raise-their-voices-and-stage-protests-across-all-four-tehsils-over-their-demands-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174601-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मांगों को लेकर चारों तहसीलों में गरजे लेखपाल, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मांगों को लेकर चारों तहसीलों में गरजे लेखपाल, प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों के लेखपालों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। मांगें पूरी न होने पर 17 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की बात कही।
हसनपुर, मंडी धनौरा, अमरोहा और नौगावां सादात तहसील के लेखपालों ने बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। आठ साल से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने और चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने की भी मांग रखी।
इसके अलावा नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रमाणपत्र जारी कर स्थायीकरण, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। भूलेख कार्यालयों व पटलों से लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं देने तथा पद को तकनीकी घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
अमरोहा में तहसील अध्यक्ष दुष्यंत देवल और नौगावां सादात में मुकेश कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया। तहसील मंत्री विवेक कुमार, प्रेमपाल सिंह, विजयपाल, अंकुर सेठी, साजिद, अवधेश, सतीश, शिवानी, राकेश, प्रशांत यादव, मुकुल, अनु, स्वाति, प्राची, दीपक, गौरव आदि मौजूद रहे।