{"_id":"689267429e62dafb700b58e6","slug":"leave-of-all-drivers-and-conductors-cancelled-on-rakshabandhan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145177-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रक्षाबंधन पर सभी चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रक्षाबंधन पर सभी चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द
Wed, 06 Aug 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अमरोहा डिपो से 90 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होगा। मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और मेरठ रूट पर अतिरिक्त बसों को संचालन किया जाएगा।
इन बसों में तैनात चालकों व परिचालकों की सात से 13 अगस्त तक रोटेशन प्रणाली के तहत डिपो पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। एक सप्ताह तक लगातार ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले चालक व परिचालकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। प्रोत्साहित राशि योजना को लागू किया गया है।
नौ अगस्त को रक्षाबंधन और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टी है। दोनों पर्वों के मद्देनजर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाएगा। अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली व संभल के लिए बसों का संचालन होता है। दो साल में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा, आगरा, प्रयागराज के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ। अधिकांश बसें दिल्ली व लोकल रूटों पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहने भाइयों को राखी बांधने उनके घर जाएंगी। ऐसे में बहनों की सुविधा के लिए डिपो ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का दावा किया है जो रक्षाबंधन के त्योहार के चलते ऑन रोड रहेंगी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही डिपो से दिल्ली और मुरादाबाद के अलावा नूरपुर, नजीबाबाद होते हुए अतिरिक्त बसें हरिद्वार को जाएंगी। स्थानीय मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाने की तैयारी है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि सबसे ज्यादा 8 से 11 अगस्त तक यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।