{"_id":"57c9d5ae4f1c1bd2352cb93c","slug":"leader-conection-in-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक हस्तियों से नजदीकियां कैश कराई आफाक ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक हस्तियों से नजदीकियां कैश कराई आफाक ने
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के बूते अरबों की बेनामी संपत्ति के मालिक बने आफाक बाकरी का यूपी के कई मंत्रियों से संपर्क था। एक के बाद एक, स्वागत कार्यक्रमों में उसकी मौजूदगी बड़ा सुबूत पेश कर रही है।
राजनेताओं से संबंध खुलने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। बदनामी के भय से घबराए माननीय एक दूसरे पर आरोप मढ़कर अपनी गर्दन बचाने में लगे हैं। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां से मुलाकात के दौरान मौलाना जावेद आब्दी व बाकरी की मौजूदगी ने सत्ता के गलियारों में और गरमाहट पैदा कर दी है।
दिल्ली पुलिस द्वारा जब से उझारी निवासी आफाक बाकरी व उसकी पत्नी सायरा बेगम को अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने में गिरफ्तार किया है तब से उत्तर प्रदेश के सपा नेताओं में बेचैनी है। ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि कई मंत्रियों के उसके संपर्क बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी के साथ उसकी एक कार्यक्रम में फोटो आम होने से सपाइयों के कान खड़े हो गए हैं। हालांकि इस फोटो को आब्दी दिल्ली का बता रहे हैं। कार्यक्रम में तकरीर के लिए पहुंचना बता रहे हैं। बाकरी से संपर्क होने से इंकार कर रहे हैं।
खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर के साथ उसमें शिरकत करने की बात जब से उन्होंने कही है तब से समाजवादी पार्टी में उथल पुथल मची है, क्योंकि खाद्य एवं रसद मंत्री ने मौलाना जावेद आब्दी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
अब एक और फोटो ने दर्जा राज्यमंत्री आब्दी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस फोटो में दर्जा राज्यमंत्री के अलावा सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां व आफाक बाकरी स्पष्ट दिख रहे हैं। सवाल उठता है कि बाकरी यहां आजम खां से बात करने किसके साथ पहुंचा था। यह फोटो किसी पेट्रोल पंप के पास का है। जहां पर दोनों माननीय गुफ्तगू कर रहे हैं। बाकरी पास में खड़ा है।